विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां शुरू
गाजियाबाद। जिला स्तर पर भी विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बढ़े हुए मतदाता चुनाव की दिशा-दशा तय करने के साथ ही भाजपा की रणनीति की सफलता-असफलता का पैमाना भी बनेंगे। ब्रिज विहार मंडल में शनिवार को स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। चुनाव के समय ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बैठक में आगामी चुनाव योजना के बारे में सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की एवं चुनाव संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। सभी कार्यकर्ताओं अपने अपने क्षेत्र में जाकर अपने पोलिंग सेंटर के कार्यकर्ताओं से मिलकर जितने भी स्नातक वोट हैं उन सभी से मिले बातचीत करें व अपने प्रत्याशी के बारे में जानकारी दें। पांच नवंबर से 12 नवंबर तक नामांकन किए जा रहा है। एक दिसंबर को मतदान और तीन को नतीजे आएंगे। 13 नवंबर को नाम निर्देशनों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। इस दौरान मंडल प्रभारी रिजवान खान, महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान, मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, महामंत्री शशि खेमक, पार्षद मनोज गोयल, स्नातक चुनाव के मंडल प्रभारी विनोद पंत, शिक्षक चुनाव के मंडल प्रभारी संजीव चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, अजय त्यागी, अवधेश कटियार, श्याम सुंदर सिंह, किरण शर्मा, मनोज चौधरी, संजीव स्याल, उमेश सक्सेना, उमेश, सतीश बंसल, नीरज रावल, सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















