ब्राह्मण में समूचे विश्व को लीड करने की ताकत : तरूण मिश्र

मथुरा में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

मथुरा। परशुराम शोभा यात्रा समिति मथुरा द्वारा धूमधाम से परशुराम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी ताकत का अहसास करना होगा। भगवान परशुराम की तरफ से विद्या और शस्त्र दो महत्वपूर्ण चीजें दान में मिली हैं। इन चीजों का कब और कैसे इस्तेमाल करना है, इस पर गंभीरता से सोच-विचार करने की जरूरत है।

मथुरा में महोली रोड पर भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बजरंग चौराहा, शांति नगर, प्रताप नगर, बीएसए कॉलेज से होकर गुजरी। राधिका मार्ग पार्क पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर उप्र के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री शर्मा ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र एवं महेंद्र सिंह शर्मा ने की। तरूण मिश्र ने बेहद जरूरी बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हमारे पास 24 घंटे का समय होता है।

इसमें से सिर्फ एक घंटे एक घंटे ब्रह्म समाज के कल्याण के लिए लगाने चाहिए। ब्राह्मण समाज का कल्याण कैसे हो सके, इस पर विचार-विमर्श करना चाहिए। ऐसा करने पर ब्राह्मण समाज का कल्याण खुद हो जाएगा। किसी राजनीतिक दल की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण अपने आप में एक संस्था है। प्रत्येक ब्राह्मण पूरे विश्व का संचालन कर सकता है। पूरे विश्व को लीड कर सकता है। भगवान परशुराम ने ब्राह्मण समाज को विद्या और शस्त्र दान में दिया। जब विद्या की जरूरत हो विद्या लगाइए, जब शस्त्र की जरूरत हो, शस्त्र का इस्तेमाल कीजिए।

ब्राह्मणों में यह दोनों शक्ति मौजूद हैं। हम उसकी उपयोगिता भूल गए हैं। कब और कैसे इसका उपयोग करना चाहिए, यह जानना जरूरी है। यदि हम इस पर लौटकर आ गए तो ब्राह्मण समाज से ज्यादा शक्तिशाली इस दुनिया में कोई नहीं होगा। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शोभाराम शर्मा, राजीव राज पाठक, राजेश पाठक, श्याम शर्मा, यज्ञदत्त कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, अवधेश उपाध्याय, चेतन स्वरूप पाराशर, अनिल कौशिक व सुरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।