देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी: अनिल अग्रवाल

पटाखे रहित दिवाली मनाने का व्यापारियों ने लिया संकल्प

गाजियाबाद। दीपावली का उत्साह अभी से जोर-शोर पकडऩे लगा है। बाजारों में चोरी-छिपे पटाखे बिकने शुरू हो गए है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखा रहित दीपावली मनाने व्यापारियों ने संकल्प लिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) द्वारा मंगलवार को राकेश मार्ग स्थित आरके बैक्वट हॉल में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कोरोना काल में व्यापारी वर्ग द्वारा की गई समाज सेवा का उल्लेख किया। धुएं और शोर से शहर को बचाने की जिम्मेदारी उनकी भी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अपनी ओर से पहल करने के साथ वे लोगों को जागरूक भी करेंगे। आप भी शपथ लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकते हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश सचिवतिलक राज अरोड़ा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी राष्ट्र की रीढ़ है। व्यापारी की शक्ति राष्ट्र को शक्ति देती है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए किए जाने वाले कार्यों के विषय में व्यापारियों का मार्गदर्शन किया। व्यापारी समाज भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक गोयल जी ने कहा कि व्यापारी की शक्ति ही समाज और राष्ट्र की शक्ति है। कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के महानगर महामंत्री सुनील प्रताप सिंह ने किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) ने कार्यक्रम में अपनी राकेश मार्ग इकाई की घोषणा की। नरेश स्वामी को व्यापार मंडल की राकेश मार्ग इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान जिला महामंत्री अशोक शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष संजय सतीजा, महानगर कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमन अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष अतुल मित्तली, सुनील चौधरी, कमल कुमार गर्ग, प्रांशु गर्ग एडवोकेट, गौरव गर्ग, प्रशांत गुप्ता, भीष्म जादौन उपस्थित रहे।