शादी में 100 लोगों को परमीशन देने के विरोध व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

गाइडलाइन के अनुसार 200 व्यक्तियों की शादी समारोह में दी जाए अनुमति 

गाजियाबाद। शादी-समारोह में 100 लोगों की परमीशन दिए जाने को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन द्वारा 100 लोगों की परमीशन दी गई है। वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चावला के नेतृत्व मेेंं सौरभ अग्रवाल, मुकेश त्यागी, सरदार सुखविंदर सिंह,पीयूष कपिल,आरके शर्मा,तिलकराज रहेजा,संजीव सतीजा, विपिन चौधरी,अनिल शर्मा,कार्तिक छाबड़ा,सुनील कक्कड़,देशराज आहूजा आदि की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट पहुंचे। अशोक चावला ने कहा कि 200 से अधिक व्यक्तियों की परमीशन शादी-समारोह में देने की मांग की गई। व्यपारियों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अशोक चावला ने कहा कि पूर्व में कोरोना महामारी के चलते शादी का शुभ मुहूर्त न होने की वजह से टैंट,बैंक्वेट हॉल,फार्म हाउस,फ्लॉवर डेकोरेटर्स व लाइट जनरेटर, फोटोग्राफर सहित इससे जुड़े लोगों के काम ठप पड़े थे। अनलॉक शुरू होने व नवरात्र के बाद शादी समारोह के भी मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 200 व्यक्तियों की शादी समारोह में अनुमति दी जाए। अनुमति के साथ अतिथियों की लिस्ट संलग्न करने को कहा जा रहा है,इस बाध्यता को हटाया जाए और सिर्फ वर-वधु के माता-पिता का नाम,पता लिया जाए। अनुमति लेने के बाद भी फार्म हाउस व बैंक्वेंट हॉल संचालकों से अलग से शपथ पत्र लिया जा रहा है,इसे समाप्त केरने की मांग की गई। एक ही अनुमति को मान्य किया जाए।