गाजियाबाद। कारगिल युद्ध मे शहीद हुए महावीर चक्र प्राप्त कैप्टन गुरजिन्दर सिंह सूरी का 21वां शहीदी दिवस, कैप्टन सूरी पार्क, शास्त्री नगर में 9 नवम्बर की प्रात: सादगी एवं श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।। शहीद कैप्टन के पिता कर्नल टीपी सिंह सूरी ने बताया कि इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ले. जन. जी एस चन्देल (रिटा.) होंगे। अध्यक्षता मेयर आशा शर्मा करेंगी। श्रद्घांजलि सभा में सेना, एनसीसी व पूर्व सैनिक संगठन और आरडब्ल्यूए के सदस्य भी शामिल होंगे। कोविड-19 के चलते इस बार कार्यक्रम को सादगी मगर उत्साह के साथ ही सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जायेगा। श्री सिंह ने सभी देश प्रेमी संगठनों के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील भी की है।
ज्ञात हो कि कैप्टन जीएस सूरी ने देश की खातिर अपने प्राणों की बलि दे दी थी, जिसे देश कभी नहीं भुला पाएंगा। शहीदों की याद में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। ताकि भावी पीढ़ी शहीदों से प्रेरणा ले सके। कैप्टन सूरी ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं।
















