उदय भूमि ब्यूरो
गााजियाबाद। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं लगातार कलात्मक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर विद्यालय का नाम रोशन कर रही है। भविष्य एजूकेशन एण्ड परफॉरमिंग आर्ट फाऊंडेशन द्वारा बुधवार को आयोजित मां दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह में एडवोकेट दीपक गुप्ता ने मंच संचालन किया। गांधर्व विद्यालय की डायरेक्टर विभूति डॉ तारा गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर और पूरे एनसीआर में कार्यरत समाजसेवियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिये कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की संगीत शिक्षिका रचना वाष्र्णेय और अग्रेंजी शिक्षिका शिखा गोयल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही लॉकडाउन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने कई पुरस्कार जीते। गायन में विद्यालय की छात्रा मुक्ता, द्वितीय युक्ता और जया दास ने अलग-अलग वर्गों में सांत्वना पुरस्कार और ड्राइंग में धैर्या वाष्र्णेय ने द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया। कोरोना राइटर में जया दास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल व प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
















