कढ़ाई सिलाई में प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र किए वितरित

उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना।
डाबर इंडिया लिमिटेड की सहयोगी संस्था संदेश द्वारा संचालित संदेश नारी शक्ति केंद्र द्वारा कढाई सिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन ग्राम डाहाना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश संस्था के परियोजना समन्यवक मंजू जोशी व प्रधान प्रतिनिधि जगपाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 25 युवतियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। परियोजना समन्वयक मंजू जोशी ने बताया की संदेश नारी शक्ति केन्द्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा व्यावसायिक कुशलता के बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान परियोजना समन्यवक मंजू जौशी,मुख्य प्रशिक्षक जसवन्त सिंह,ग्राम प्रधान पति जगपाल सिंह ग्रामवासियों आदि का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।