उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र रावत ने बागपत लोकसभा
क्षेत्र के मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन

प्लांट के लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। पुष्पेंद्र रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की क्षेत्र की खुशहाली व तरक्की के लिए यह एक अग्रणीय पहल है। इस प्लांट के शुभारंभ से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही आसपास के विशाल क्षेत्र को ऑक्सीजन की सप्लाई से राहत भी मिलेगी। प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट का हमारे क्षेत्र में स्थापित होना गौरव का विषय है। इससे और उद्योग भी यहां स्थापित होने में रुचि करेंगे।
















