उदय भूमि ब्यूरो
अश्वनी शर्मा, बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर अजय शुक्ला ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश के मजलूमों, कमजोर वर्ग, युवा व महिलाओं की आवाज निरंतर उठा रहे हैं। अजय शुक्ला ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने ऐसे संघर्ष के समय में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है तो वो बरेली शहर में कांग्रेस पार्टी को एक एक बूथ पर मजबूती प्रदान करने का काम पूर्ण निष्ठा से करेंगे। जिसकी रूपरेखा बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस महानगर कमेटी की कार्यकारिणी का गठन जल्दी ही किया जाएगा। कहा कि 80 वार्ड को 10 सेक्टर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से बांटकर सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। सेक्टर प्रभारियों के माध्यम से एक एक वार्ड की कमेटी व बूथ अध्यक्ष बनाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। किसी भी वार्ड या मुहल्ला के लोगों की हर समस्या का समाधान भी कराया जाएगा। लोगों की समस्याओं को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में लाकर हल कराया जाएगा। अजय शुक्ला ने कहा कि आज बरेली में तथाकथित विकास के नाम पर जगह जगह रोडो को खोद दिया गया है, रास्ते बंद कर दिए गए हैं, पुल बनाने का मकडज़ाल फैला दिया गया है, बहजेपी सरकार में जहां एक ओर लाल फाटक पुल का कार्य पूरा होने नाम नहीं ले रहा है वहीं चौपला पर नया पुल बनाने के नाम पर जिले की जनता को परेशानी में डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे दूर दराज क्षेत्रो से शहर में कार्य से आने वाले लोगो को सबसे ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ रही हैं। सालों से अधूरा पड़ा आईवीआरआई पुल भी भाजपा सरकार की विफलता का जीता जागता स्मारक है, आईवीआरआई पुल की तरह की सैटेलाइट पर बन रहा पुल की साइड लेन न बनने से घंटो जाम लगता हज और लोगो को आवाजाही में दिक्कत होती है। बरेली की जनता भाजपा की गलत नीतियों की वजह से पूरे शहर में जाम में फंसकर रेंगने को मजबूर है। त्यौहारों का सीजन अब आ चुका है लेकिन न तो नगर निगम ने अभी तक इसकी सुध ली है न ही प्रशासन जागा है, मिलावट खोरो ने अपना धंधा जोरो से शुरू कर दिया है जिसकी रोकथाम के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी जल्द डीएम महोदय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर मिलावटखोरी की रोकथाम व समय समय पर रैंडम सैम्पल्स की जांच की मांग करेगी।
आज बरेली में बिजली एक प्रमुख समस्या है, बिजली की ट्रिपिंग से आम जन परेशान है। घरों में बिजली आती बाद में चली पहले जाती है। जनता से बिजली बिल के नाम पर रुपये तो भरपूर लिए जा रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी बिजली नहीं दी जा रही है।
जहाँ एक ओर प्रदेश की योगी सरकार ने शहर को अधूरे पुलों के मकडज़ाल में फंसा रखा है वहीं नगर निगम, बरेली ने भी आम जन को परेशानी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। निगम ने नाला निर्माण के नाम पर शहर के प्रमुख मार्गों को खोद कर छोड़ दिया है, आधे रास्ते पर रेता बजरी फैली रहती है तो आधे खुदे रास्ते पर लोगो का गाड़ी लेकर निकलना तो छोड़ीए पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उदाहरण के तौर पर निगम से सटी कैंट रोड का ही वाकया ले लीजिए जो पिछले वर्ष से खुदी पड़ी है। बरेली शहर धूल से पटा पड़ा है। नगर निगम बरेली में पिछली बार परिसीमन में जिस प्रकार से वार्ड बनाये गए हैं, उससे सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है, चारो तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसके विषय में जल्द महानगर कांग्रेस कमेटी का शिष्टमंडल नगर आयुक्त महोदय से मिलकर अवगत करवाएगा। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण लोगो को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है लेकिन बरेली के निजी स्कूल लगातार अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के नाम पर उनसे मोटी फीस जबर्दस्ती वसूली जा रही है और अब नवीन सत्र में एडमिशन के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस व एडमिशन फीस मनमाने तरह से वसूली जा रही है जो बहुत गंभीर मामला है लेकिन शासन प्रशासन इसमें आंखे बंद करके बैठा हुआ है। इसको लेकर जल्द ही आंदोलन करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री रशीद मसूद एवं पूर्व नेता विधानमंडल दल नसीब पठान, जिनका विगत दिनों निधन हो गया उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इस दौरान दौरान एआईसीसी सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खां, एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, महेश पंडित, मोनू पांडेय, हाजी जुबैर, पारस शुक्ला, सैयद फरहान अली, अवनीश चौबे, हर्ष बिसारिया, कादिर खान, प्रभातगिरी गोस्वामी, सौरभ राठी उपस्थित रहे।
















