कांग्रेसी गिनायेगे धौलाना क्षेत्र के सड़कों के गड्ढे

उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना।
9 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी धौलाना विधानसभा की टूटी फूटी एवं गड्ढा युक्त सड़कों के बारे में उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाना, जारचा,दादरी मसूरी, धौलाना,पिपलेड़ा खिचड़ा, हसनपुर ,देहरा तथा यू पी एस आई डी सी एरिया में सड़कों की हालत बहुत खराब है। यहां आए दिन गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं। के बारे में अवगत कराया जाएगा तथा इन्हें ठीक कराने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इन सड़कों से जन समुदाय को जान माल की हानि होती रहती है। जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता ने बताया की प्रतिदिन इन शब्दों की बाबत शिकायतें आती रहती हैं।