दिव्यांग बच्चों ने लगाया दिवाली मेला

गाजियाबाद। दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्ती से दीपावली में लोगों के घर रोशन होंगे। रोटरी क्लब ऑफ गजियाबाद हिन्डन अद्वैत पब्लिक स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यरत हैं। उनके द्वारा बनाये गए दीवाली सामान का बिक्री स्टॉल वीवीआईपी एड्रेसस राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित किया।

दो दिवसीय आयोजित स्टॉल का शुक्रवार को अतिथि एओए के अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, सचिव सौरभ त्यागी, स्टेट मैनेजर अनिल गुप्ता और रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर सुभाष गुप्ता ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। रोटरी क्लब गाजियाबाद हिन्डन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, निवर्तमान एजी धवल गुप्ता व क्लब ट्रेनर विजय नामदेव ने संयुक्त रूप से पटका पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ वीनम गोयल ने बताया कि इन मोमबत्तियों से का दर्प टूटेगा। यहां पढऩे वाले बच्चे शिक्षा के साथ अपने हुनर से मोमबत्ती बनाकर लोगों के घरों में उजियारा फैला रहे हैं। विद्यालय में पढऩे वाले बच्चे भले ही दिव्यांग हैं, लेकिन इनके हुनर का हर कोई कायल है। मोमबत्ती से होने वाली आय दिव्यांगों को त्योहार में उपहार देगी। इससे अर्जित धन से गरीब बच्चों की पढ़ाई के साधन व ड्रेस उपलब्ध कराई जाती है। मोमबत्ती बनाने वाले बच्चों को उपहार, कपड़े व अन्य सामान दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें रोजगार के प्रति भी जागरूक किया जाता है। मेले में दिव्यांग बच्चों ने हैंडमेड सामान मोमबत्ती, तोडऩ, जूलरी, जूट के बैग, कुशन कवर और लिफाफे के स्टॉल लगाए। रोटरी क्लब हिन्डन व एओए के अध्यक्ष, सचिव व सभी सदस्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान क्लब के सदस्य नीरज गुता, राजीव पुंडीर, संजय गर्ग, प्रवीण उपस्थित रहे।