नाले का निर्माण होने से बरसात में नही होगा जलभराव

 

आरसीसी नाला निर्माण कार्य का मेयर ने किया शुभांरभ

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। रमतेराम रोड से एमएमजी अस्पताल के सामने दिल्ली गेट तक आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शनिवार को मेयर आशा शर्मा ने वार्ड-59 के भाजपा पार्षद राजीव शर्मा की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि इस नाले का निर्माण 1.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। यह नाला 10 साल पुराना है। जो बुरी हालत में था। 14वें वित्त आयोग के फंड से नाले का निर्माण संबंधी प्रस्ताव पास कराकर नाले का निगम द्वारा निर्माण किया जाएगा। पार्षद राजीव शर्मा ने कहा कि नाले का निर्माण होने से पुराने शहर में बरसात में जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। नाले की ऊंचाई और गहराई कंप्यूटराईज्ड होगी। ताकि नाले मेें पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके। बरसात के दौरान हो रहे जलभराव की समस्या से निपटारे के लिए यह कदम उठाया गया है। नाले का निर्माण होने से शहर के व्यापारियों को सुविधा मिल सकेगी।