जोगीनवादा में बिजली विभाग का छापा

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। बिजली विभाग के अधिकारी व बिजीलेंस टीम ने सोमवार की सुबह तड़के ही जोगीनवादा मुहल्ला की श्री नगर कालोनी में छापा मार दिया। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली की श्री नगर कालोनी में बिना कनेक्शन के ही लोग खंबे से बिजली कनेक्शन कर बिजली जला रहे हैं। इसके अलावा ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनका कनेक्शन पहले काट दिया गया था। लेकिन चोरी छिपे फिर कनेक्शन करवा लिया है। जिस पर सोमवार की सुबह तड़के ही धावा बोल दिया। छापे में दो लोग ऐसे पकड़े जो बिना कनेक्शन के ही चोरी से बिजली जला रहे थे। वहीं कुछ लोग ऐसे मिले जिनका कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली जला रहे हैं। ऐसे में अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों के तार उतार लिए गये। साथ ही लोगों के नाम व पता लिखकर ले गये।