ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की
उदय भूमि ब्यूरो
लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दरम्यान ब्राह्मण समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि ने डिप्टी सीएम से अनुरोध किया कि यूपी में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इससे अधिकाधिक ब्राह्मणों का कल्याण हो पाएगा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र रविवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न जरूरी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पुजारियों के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने की बात की है। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को निरस्त कर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इससे ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों का कल्याण हो पाएगा। अधिक क्षेत्र में इसका प्रभाव पड़ेगा। तरुण मिश्र ने कहा कि पिछली सरकार में ब्राह्मणों की बात नहीं सुनी जाती थी। उन्हें तरजीह नहीं दी मिलती थी। वर्तमान सरकार ने ब्राह्मणों को तरजीह दी है। योगी सरकार में ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व देकर मंत्री तक बनाए गए हैं। इस पर ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि ने प्रसन्नता जाहिर कर सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि ब्राह्मणों को सरकार से आगे भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन बिंदुओं को बेहद ध्यान पूर्वक सुना। साथ उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। बता दें कि ब्राह्मण समाज के कल्याण और उनसे जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने देश-विदेश में मुहिम छेड़ रखी है। संगठन के महामंत्री तरुण मिश्र निरंतर सक्रिय हैं। वह समय-समय पर देश-विदेश में जाकर ब्राह्मण समाज के हित से जुड़े मुद्दों को सभी जरूरी मंचों पर पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं।
















