गस्त के दौरान गो तस्करों से हुई मुठभेड़

एक आरोपित के पैर में लगी गोली

दो आरोपित मौके से हुए फरार

आरोपित के पास से मीट व खाल बरामद

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि करीब 11:25 बजे गस्त के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दो आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश का उपचार स्थानीय अस्पताल में हो रहा है।
सिभवली थाना प्रभारी राहुल चौधरी के मुताबिक रात्रि करीब 11:25 बजे सिंभावली पुलिस गस्त पर थी। थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया गांव स्थित मध्य गंग नहर पटरी के समीप पुलिस पहुची तो पास के जंगल मे गोकसी की सूचनी मिली। सूचना पर बताए गए स्थान पर पहुची पुलिस को देख कर आरोपितों ने पुलिस बल को निशाना बनाकर फायर झोंका। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसकी पहचान असलम निवासी बीरमपुर के रूप में हुई। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस, खोखा के अलावा गोवंशीय मीट ओर काटने के औजार बरामद हुए। आरोपित के दो साथी मोंके से फरार हो गए हैं। थाना पर प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि आरोपित के पास से मिले मीट के सैंपल भेज दिए गए हैं, जबकि आरोपित के फरार साथियों को तलाश के लिए दबिश दी जा रही है शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।