एनकाउंटरमैन आईपीएस अजयपाल शर्मा की हालत में सुधार, हर हर महादेव लिखकर ट्वीटर पर दी जानकारी

गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी रहे और एनकाउंटरमैन के नाम से जाने वाले आईपीएस अजयपाल शर्मा
को गुरुवार शाम को हार्ट अटैक आने के कारण राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब बेहतर है। ठीके होते ही उन्होंने अजयपाल शर्मा ने ट्वीट में हर हर महादेव लिख कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। बता दें कि अजयपाल शर्मा भगवान भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं।

लखनऊ। गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी रहे और एनकाउंटरमैन के नाम से जाने वाले आईपीएस अजयपाल शर्मा को गुरुवार शाम को हार्ट अटैक आने के कारण राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब बेहतर है। ठीके होते ही उन्होंने ट्वीट में हर हर महादेव लिख कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। बता दें कि अजयपाल शर्मा भगवान भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं। अजयपाल के ट्विटर पर बहुत सारी भगवान भोलेनाथ की फोटो है। वह सुबह-शाम भगवान शिव की पूजा करते  है। बताया जाता है कि उन्होंने बीते दिनों भगवान भोलेनाथ के लिए व्रत भी रखा था। अजयपाल का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही उनकी जान बच पाई है। अजयपाल शर्मा के हार्ट अटैक आने की खबर सुनने के बाद से ही लोग परेशान हो गए और उनसे मिलने लखनऊ पहुंच गए। अजय पाल शर्मा इन दिनों डॉयल 112 के एसपी हैं।

अजय पाल 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं और पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर में हुई थी। अजय पाल ने 100 से अधिक एनकाउंटर किए हैं। इसलिए उन्हें एनकाउंटरमैन भी कहा जाता है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें नोएडा में पोस्टिंग दी गई थी। अजय पाल शर्मा ने जून, 2019 में रामपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी नाजिल को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आईपीएस अजय पाल चर्चा और खूब तारीफ बंटोरी थी। अजयपाल शर्मा ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनको जेल भिजवाने का कार्य किया था।

वह उत्तर प्रदेश पुलिस में काफी दिग्गज आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं। इसके अलावा उनको योगी आदित्यनाथ का भी करीबी माना जाता है। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी रहते समय 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश श्रवण चौधरी को मुठभेड़ में ढेर किया था। जिसके पास से एके-47 भी बरामद हुआ था। इसके अलावा उन्होंने नोएडा में बैठकर फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशों में ठगी करने वाले एक गैंग के 500 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। डॉक्टर आलोक कपूर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी डॉक्टर पीके गोयल की निगरानी में उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया।