पर्यावरण एवं जल संरक्षण साइकिल यात्रा का जनपद हापुड़ में जोरदार स्वागत

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ हापुड।
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए 5 सदस्य टीम का आज जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली हापुड़ और पिलखुआ में जोरदार स्वागत किया गया। यह साइकिल यात्रा रामपुर से मुरादाबाद होते हुए आज पिलखुआ पहुंची। राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त प्रांत अध्यक्ष गौरव राघव ने जानकारी में बताया की 5 सदस्य टीम में युवा सुनील यादव, कुमार विशु, अभिषेक चौधरी कपिल चौधरी और प्रेम राजपूत द्वारा लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रामपुर के अम्बेडकर पार्क से यह पदयात्रा प्रारंभ की गई है। यह पदयात्रा दिल्ली गांधी समाधि पहुंच कर समाप्त होगी। 5 सदस्य कमेटी ने रामपुर से हापुड़ तक लगभग 500 स्थानों पर वृक्षारोपण भी किए। संयोजक विशु ने बताया कि उनका लक्ष्य 1100 वृक्ष रोपने का है। राष्ट्रीय बजरंग दल के हिंदू हेल्पलाइन जिला अध्यक्ष पवन तोमर नगर अध्यक्ष पंकज गिरी, नगर सुरक्षा प्रमुख दिनेश कश्यप, नगर मंत्री निखिल गुप्ता, तहसील अध्यक्ष मनमोहन सिंह ,तहसील मंत्री मनीष कौशिक, जिला उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह, विशाल गिरी मनीष शर्मा सहित विशाल कुमार आदि ने सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तथा उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे वृक्षारोपण और जन जागरूकता अभियान की सराहना की।