मांगों को लेकर किसानों का तहसील परिसर में दूसरे दिन भी धरना जारी

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। एक समान मुआवजा आदि मांगों को लेकर किसानों का धरना तहसील परिसर में दूसरे दिन भी जा रहा। किसानों ने चेतावनी दी है कि 20 अक्टूबर को धरना स्थल पर महापंचायत होग जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति की घोषणा की जाएगी। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर सोमवार को किसान दिल्ली मेरठ मार्ग पर घूटनों के बल चलकर तहसील पहुंचे थे। बाद में किसानों ने तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरु कर दिया। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर इस्तकार अली, ब्रजवीर, ओकार सिंह, पूर्ण सिंह व ओमवीर सिंह बैठे। धरने की अध्यक्षता भूलेराम शर्मा और संचालन डॉ. बबली गुर्जर ने किया। रालोद नेता रणवीर दहिया ने बताया कि किसान 14 माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे है, लेकिन एनएचएआई व प्रशासन के अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बबली गुर्जर ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को तहसील परिसर में धरनास्थल पर ही एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 19 गांवों के हजारों किसान भाग लेंगे। महापंचायत में ही आंदोलन की अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर सतेन्द्र तोमर ,सतीश राठी हाजी अल्ताफ ,महबूब अली ,गफ्फार खान ,दलवीर सिंह ,हरबीर ,अनिल ,महेश प्रधान मास्टर कर्म सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।