फायर ब्रिगेड की तत्परता से राख होने से बची तिरपाल प्रूफिग फैक्ट्री

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
चंडी मंदिर परिसर के निकट आबादी के बीच चल रही एक वाटर प्रूफिंग फैक्ट्री फायर ब्रिगेड कर्मियों कि तत्परता के कारण रख होने से बच गई। जिससे लाखो रुपए का माल स्वाहा होने से बच गया। यदि फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंचती तो फैक्ट्री समेत आसपास की आबादी को भयंकर नुकसान होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। चंडी मंदिर के निकट दीपक कंसल की वॉटरप्रूफिंग कंपनी है। रोजाना की तरह आज भी यहां पर प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा था। लेकिन अचानक मॉम की ओवरहीटिंग के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। धुएं के गुबार छा गए। फैक्ट्री में मौजूद कारीगरों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। तो तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल की गई। काल के तुरंत बाद चंद मिनट में फायर ब्रिगेड पहुंच गई बमुश्किल आग पर काबू पाया। जिससे वहां पर तैयार एवं कच्चे माल को कोई नुकसान नहीं हो सका। फैक्ट्री के मालिक दीपक कंसल ने बताया की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड कर्मियों की तत्परता के कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था। अन्यथा बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। दीपक कंसल ने बताया कि अभी नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। तथा कोई जनहानि अथवा बड़ी माल की हानि नहीं हुई है। जैसे ही आग कि खबर फैली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री पंकज मित्तल व अन्य व्यापारी वर्ग के लोगों ने पहुंच कर सहयोग किया।