उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
धौलाना विधानसभा के पूर्व विधायक धर्मेश तोमर व उनके भाई नृपेश तोमर ने गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट पर अपने पिता स्वर्गीय चंद्र मुकुट तोमर की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। उनके साथ पिलखुवा व आसपास क्षेत्र के काफी गणमान्य लोग थे। विदित हो की पूर्व विधायक व भाजपा नेता धर्मेश तोमर के पिता चंद्र मुकुट तोमर का बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में की। तत्पश्चात राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे। तथा 20 वर्ष राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे। उन्होंने आसपास क्षेत्र की शिक्षा हेतु टी आर एस पब्लिक स्कूल मोदीनगर रोड पिलखुआ तथा रूपवती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिखेड़ा की स्थापना की। उनके पिलखुवा स्थित आवास पर क्षेत्र के शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा।
















