किसान का उत्पीडऩ करने वालों के खिलाफ खोला जाएगा मोर्चा: पूरन सिंह

भ्रष्ट अधिकारियों को सिखाया जाएगा सबक

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
किसान जितनी मेहनत करता है उस उसकी मेहनत का पूरा प्रतिफल भी नहीं मिल पाता है। ऊपर से किसान को तंग करने का काम किया जाता है। कभी मंडी विभाग, कभी बिजली विभाग, कभी गन्ना मिल सब किसान को परेशान करने में लगे रहते हैं। किसानों को एकजुट होकर इन सब से मुकाबला करना होगा संगठन में ही शक्ति है इसलिए किसान एकजुट हो जाएं। अब भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए पूरी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा। यह विचार भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह ने गांव कमालपुर में आयोजित किसान पंचायत की मासिक बैठक में किसानों के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह तोमर को संगठन को और बड़ा रूप देने के लिए ऊर्जावान किसानों को भारतीय किसान संगठन में दायित्व सौंपने के लिए कहा। मासिक पंचायत में पहुंचे समाजवादी सरकार के पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि किसानों का उत्पीडऩ किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय किसानों ने शिकायत की बिजली विभाग के जेई गांव गांव जाकर ट्यूबवेल वालो से अवैध वसूली कर रहे हैं, किसी का लोड गड़बड़ बताया जाता है। तो किसी के हजार रुपए बकाया पर भी कनेक्शन काट दिया जाता है। इस अवैध वसूली से निजात दिलाने के लिए अवर अभियंता की घूसखोरी की शिकायत अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार से की तथा मुख्य अभियंता को शिकायत का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसान नेता ललित राणा, धीरेंद्र चौहान,अनु मलिक, दीपक सोम,जोगिंदर यादव, मोहसिन खान, ब्रहम सिंह राणा,सुशील राणा,मनोज तोमर,सिपट्टर सिंह प्रधान,ठाकुर जयवीर सिंह प्रधान,छोटन प्रधान,संजीव तोमर भी उपस्थित थे।
————
चार नए पदाधिकारी बनाए:-
भारतीय किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह तोमर ने मासिक पंचायत में डॉक्टर फिरोज खान को जिला उपाध्यक्ष,फरमान प्रधान को जिला सचिव, अमित तोमर को जिला महासचिव तथा हबीबुल्लाह को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। चारो पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। मनोज सिंह तोमर ने कहां कि वह संगठन के हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भावना से कार्य करें। किसानों के दुख दर्द को अपना दुख दर्द मानते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं।