दो सगे भाइयों सहित पांच पर मुकदमा दर्ज
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
जनपद में लगातार हत्याओं का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बीती रात्रि अतरपुरा चौक पर फल का ठेला लगाने वाले इंदरगढ़ी निवासी आकाश की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके शव को प्लाट में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता श्री कृष्ण ने बताया कि पड़ोस के दो सगे भाई मीनू, रीनू, घर से बुलाने आए थे। वह उनके साथ चला गया काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा परिवार जनों को चिंता हुई तो उन्हें उसका शव एक प्लाट में मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता श्री कृष्ण ने मामले में पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई मोनू, रीनू ,जोगेंद्र विपुल व विकास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त का कहना है इन से 1 माह पूर्व आरोपियों ने पैसे ना लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उनके पुत्र ने कुछ रुपए ब्याज पर लिए थे। और मूल से ज्यादा ब्याज भी चुकता कर दिया गया था। लेकिन वह और पैसों का दबाव बना रहे थे इसको लेकर वह पहले धमकी दे चुके थे या तो पैसे का इंतजाम कर दे नहीं तो तुझको अंजाम भुगतना होगा। मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिवार जन एवं रिश्तेदार में शोक व्याप्त है।
















