हिंदू जागरण मंच ने थाने पर बोला हल्ला

किला थाने में हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन, थाना परिसर में तोडफ़ोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लाठी चार्ज में कई घायल, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। दूसरे समुदाय के लड़के के साथ गई छात्रा के मामले को लव जिहाद का बताते हुए हिन्दू जागरण मंच व अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किला थाने में हल्ला बोल दिया। थाना परिसर में जमकर हंगामा करते हुए कुर्सियां फेंकी और तोडफ़ोड़ की। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी फटकारी। पुलिस के बल प्रयोग से उत्तेजित होकर तमाम हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सीओ, प्रभारी निरीक्षक, मलूकपुर चौकी प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। थाने में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बता दें, चार दिन पहले एक छात्रा दूसरे समुदाय के लड़के बिलाल के साथ चली गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ करीब 8 लाख रुपए भी ले गई है।

पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चुकी है लेकिन अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर पाई है। चार दिन बाद भी लड़की की बरामदगी नहीं होने पर मंगलवार को दोपहर बाद हिंदू जागरण मंच समेत अन्य हिंदू संगठनों ने किला थाने का घेराव कर दिया। जानकारी के मुताबिक किला थाना इंस्पेक्टर सतीश यादव व मलूकपुर चौकी इंचार्ज अवनीश यादव सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पैंड किए गये हैं। किला इलाके में युवती के कथित अपहरण से गुस्साए भाजपा-वीएचपी समेत कई हिंदू संगठनों ने थाने घेराव कर लिया। भारी हंगामे के बीच पुुुुलिस और हिंदू संगठनों के बीच हालात टकराव के बन गए। हाथापाई-गलौज के बाद भीड़ ने कुर्स?ियां तोडऩी शुरू कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को थाने से खदेड़ दिया। बल प्रयोग में कई लोगों को चोटें आई हैं। एडीजी अविनाश, डीआईजी राजेश पांडेय, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार कई थानों के साथ मौके पर पहुंच गए और प्रमुख नेताओं से वार्ता कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। एसएसपी ने मौके पर ही इंस्पेक्टर किला सतीश कुमार को लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज मलूकपुर रजनीश को सस्पेंड करने के आदेश भी जारी कर दिए।
युवती के अपहरण के मामले में हिंदू संगठन तुरंत कार्रवाई और आरोपियों की अरेस्टटिंग के साथ लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं।

शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, गुलशन आनंद, उमेश कठेेेेरिया, विहिप संगठन मंत्री रामाशंकर, महानगर गौरक्षा प्रमुख सुुुुमित सक्सेना, हिंदू नेता डॉ अतुल शर्मा, हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हर्ष भारद्वाज व दुर्गेश गुप्ता, एसके गौतम के साथ बिथरी विधायक पप्पू भरतौल भी मौके पर पहुंचेेे। भाजपा, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कई सगठनों के सभी प्रमुख पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में घंटों मौके मौके पर डटे रहे।
————–
अफसरों ने मामले में चौकी इंचार्ज गढ़ी और मलूकपुर के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। मगर प्रदर्शनकारी युवती के अपहरण के मामले में अभियुक्त बिलाल और उसके दोस्त व परिवारवालों की अरेस्टिंग के साथ लड़की की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। तनातनी जारी है। यहां बता दें किला इलाके से गायब हुई युवती का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मर्जी से आरोपी बिलाल के साथ जाने और खुद को बालिग बताते हुए उसके साथ शादी कर लिए जाने की बात कह रही थी। वीडियो को जबरन बनवाए जाने के आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन कथित रूप से मामला लव जेहाद का बता रहे हैं और पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत होने का आरोप लगा रहे हैं। एसएसपी ने किला थाने में मीडिया को बताया कि युवती के अपहरण के बाद कार्रवाई में देरी को लेकर इंस्पेक्टर किला सतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज मलूकपुर को सस्पेंड कर दिया गया है। गायब लड़की की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।