नंदनी की पूजा कर खिलाया गुड
गाजियाबाद। गौमाता में ही भगवान निवास करते हैं। भगवान कृष्ण को गाय सबसे प्रिय है गाय की पूजा अर्चना करने से मनुष्य को भगवान कृपा का प्रसाद मिलता है। 33 करोड़ देवी देवता गौमाता में निवास करते हैं इसलिए गाय की पूजा अर्चना करने तथा सेवा करने से लोगों को गो भक्ति का लाभ मिलता है। यह बातें गोपष्टमी पर्व पर गायों की पूजा करते हुए गगन एंकलेव आरडब्लूए अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रघुनंदन भारद्वाज ने कही। उन्होने कहा गौ संरक्षण के लिए आगे आए इससे ना केवल भारतीय संस्कृति की रक्षा होगी अपितु लोगों को गो उत्पाद का भी लाभ मिलेगा। 
आज के इस युग में भगवान् श्री कृष्ण को तो बड़े-बड़े भोग लगाये जाते हैं पर उनकी प्राण प्यारी गाय भूखी-प्यासी इधर उधर भटकती रहती है। अपने घर पर गाय की सेवा जरुर करे नहीं कर सकते तो किसी गौशाला में गौ माता को दत्तक (गोद) जरुर ले लेना चाहिए। जिस घर में गाय रहती है वह संपन्नता निवास करती है। गौ माताओं को अन्नकूट वह गुड़ खिलाकर, पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। रघनंदन भारद्वाज ने बताया मानव जाति के लिए गायों का संरक्षण बहुत जरूरी है। गोपाष्टमी या विशेष अवसरों पर गायों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारकर गायों का संरक्षण नहीं किया जा सकता। इसके लिए सभी को गायों को पालना होगा और उनकी सेवा करनी होगी। इसके लिए युवाओं का आगे आना होगा। इस दौरान मनोज त्यागी, राहुल त्यागी, आरपीएस चौहान, सुनील चौहान, रंजीत चौहान, अनुज त्यागी ने भी संयुक्त रूप से गोपाष्टमी का पूजन किया।
















