हर जरूरतमंद की सेवा करना ही मानव धर्म: शालू पाण्डेय

आगजनी से प्रभावित गरीब परिवारों की नई राह पगडंडियां फाउंडेशन ने की मदद

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। मेरठ रोड पर सिहानी गांव में आगजनी से प्रभावित गरीब परिवारों को एक नई राह पगडंडियां फाउंडेशन ने जरूरत का सामान प्रदान किया। सिहानी गांव में लाजवंती फार्म हाउस के पीछे झुग्गी-झोपडियों में कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी।

इसके बाद से कई परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। इन परिवारों को चावल, दाल, सरसों का तेल, साबुन, आलू, मसाले, बिस्कुट और मास्क, कंबल, कपड़े वितरित किए गए। इस सामान से पीडि़त परिवारों को कुछ मिल सकेगी। अध्यक्ष शालू पाण्डेय ने कहा कि निस्वार्थ भाव से हर गरीब की सेवा करने वाला और जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही सच्चा मानव धर्म निभाता है। सभी प्राणियों में मनुष्य को श्रेष्ठ इसलिए माना जाता है क्योंकि दया, क्षमा, प्रेम और परोपकार की भावना सिर्फ इन्हीं में देखने को मिलती है।

डायरेक्टर डॉक्टर अरुण कुमार पांडेय ने जरूरतमंदो की मदद करते हुए बताया कि गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। हमारा कर्तव्य है कि हम भी अपने स्तर से गरीब और निराश्रित लोगों को कंबल देकर इस पुनीत कार्य में अपनी हिस्सेदारी तय कर सकें। यह घटना एक दुखद है। इस दौरान रचना, हेमा शर्मा, नंदिता, प्रतिमा, सीमा, प्रीति मिश्रा, आर्यन पांडे, अर्पित पांडे, अभिषेक राणा, सुनीता भाटिया, कृष्णा एवं शैलेन्द ने भी इस सराहनीय कार्य में अपना पूर्ण योगदान दिया।