अनिल तोमर
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
मिशन शक्ति अभियान के तृतीय दिन शारदीय नवरात्र में सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा एएनएम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर जागरूक किया गया। महिलाओ व शिशुओ मे होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। 
स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा शासन स्तर से जारी योजनाएं के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओ व शिशुओ के टीकाकरण हेतु भी जागरूक किया। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के माध्यम से ग्रामीण महिलाओ को कुपोषण की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक समवेदीकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता, लैंगिक हिंसा की रोकथाम के विषय में जानकारी दी गयी। महिलाओ व बच्चों के प्रति हिंसा व अपराधो की रोकथाम से संबंधित कानूनो, सहयोगी हेल्पलाईन 181,1080,1098,112, 108 तथा 102 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष, उत्तर प्रदेश पीडित क्षतिपूर्ति योजना, निराश्रित महिला पेंशन राम राम जी योजना एवं महिलाओ के सहयोग हेतु वन स्टोप सैंटर, बाल संरक्षण सेवा के विषय में भी जानकारी दी गयी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की शालापूर्व शिक्षा, पूरक पोषाहार, टीकाकरण, किशोरी बालिकाओ के लिये योजना तथा समुदाय आधारित गतिविधियां की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम में सभी को कोविड़-19 से बचाओ के लिये मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये भी अवगत कराया गया।















