बेबस लोगों की मदद करना सौभाग्य की बात: मनीष शर्मा

पीडि़त परिवार को दी 17 हजार रूपए की आर्थिक राशि

गाजियाबाद। अपने लिए सब जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीए, जीना उसी का नाम है। कुछ लोगों के लिए ये कहावत हो सकती है। लेकिन इसे प्रताप विहार निवासी अटेवा जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा चरितार्थ कर रहे है। प्रताप विहार में शरारती तत्वों ने खोखे में आग लगा दी। आग के कारण खोखे में रखे ढाई सौ से ज्यादा जोड़ी कपड़े जल गए। यह कपड़े प्रैस कराने के लिए नागरिकों ने दिए थे। अटेवा जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया प्रवीन कुमार कपड़ों पर स्त्री करने का काम करता है। प्रवीन ने प्रताप विहार में गुलाबी पानी टंकी के पास खोखा रख रखा था।

कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार रात में खोखे में आग लगा दी। ऐसे में खोखे के अलावा सैकड़ों जोड़ी कपड़े भी जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने के कुछ घंटे बाद फिर शरारती तत्वों ने आग लगा दी। अटेवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से प्रवीन का परिवार मुश्किलों में है। उन्होंने बताया कि इस परिवार की आर्थिक मदद कराई जा रही है। अब तक करीब 17 हजार रुपए नागरिकों की तरफ से इस परिवार को दिए गए हैं।

आगे भी पीडि़त परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होने बताया इस संकट का मुकाबला हमें साथ रहकर करना है, एकजुट होकर करना है, हम तो हमेशा एक-दूसरे की मदद करने को तैयार रहते हैं, एक-दूसरे का साथ देते हैं तो फिर परायेपन के लिए कोई स्थान ही नहीं है। पिता जी अपनी जमा पूंजी से समाज की सेवा करते और हम उनके मुंह से अक्सर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की बात सुना करते थे। उनकी बात को हम अपने जीवन में उतार लिया, जिससे मुझे जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का मौका मिला। सेवा करने से मन को शांति मिलती है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गरीब व्यक्ति की जितनी मदद की जाए उतनी कम है। उन्होने पीडि़त परिवार की मदद के लिए सोशल मीडिया द्वारा भी अपील की है। इस दौरान नोएडा साइबर क्राइम प्रभारी विनोद कुमार पाण्डेय, महेश यादव, जावेद खान, क्रीति सिंह नेगी, अशोक शर्र्मा, रतन लाल खारी, बिट्टू खारी ने संयुक्त रूप से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।