निकिता तोमर के हत्यारों को दो फांसी की सजा

सरकार लव जिहाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाए, नहीं तो करेंगे आंदोलन

बरेली। हिन्दू जागरण मंच जिला महामन्त्री जयदीप पाराशरी के नेतृत्व में हिन्दू जागरण मंच आंवला ने बल्लभगढ़ हरियाणा में निकिता तोमर की दिनदहाड़े एक मुस्लिम लड़के तौसीफ द्वारा लव जिहाद में विफल होने पर हत्या करने के विरोध में एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को तहसीलदार शर्मानन्द के माध्यम से दिया गया। बरेली हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हर्ष भारद्वाज ने बताया कि संगठन ने मांग की है कि लव जिहाद पर कड़ा कानून बनाया जाये। क्योंकि लव जिहाद का सम्बन्ध कही न कही सामाजिक बिघटन से है।
जयदीप पाराशरी ने कहा कि लव जिहाद के लिए बाहर से पैसे की फंडिंग की व्यवस्था की जाती है। निकिता तोमर के हत्यारों को जल्दी से जल्दी फांसी की सजा दी जानी चाहिए। लव जिहाद जैसी घटनाओं को हिंदू समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। देश आंदोलन के द्वार पर खड़ा है। अगर सरकार लव जिहाद के विरुद्ध सख्त कानून नहीं बनाती है तो आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति ,जिला प्रचार प्रमुख सुनील शर्मा, अवनेश शंखधार, नीटू खंडेलवाल, राजेश सक्सेना ,ऋषभ माहेश्वरी, सोनू सिंह, अनुज बंसल, वरुण अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, प्रदीप गोस्वामी, नित्यम् मिश्रा, विनोद साहू, सचिन चौहान रामदुलार एडवोकेट वीरांगना वाहिनी से नगर अध्यक्षा आंवला शोभना अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, सुमन राजपूत, नीतू गुप्ता समस्त इकाई उपस्थित रही।