ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था किशोर

सिंभावली थाना क्षेत्र की घटना

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में दौड़ लगाने के लिए घर से निकले 16 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक के शव को लेकर चले गए हैं। वही बताया गया है कि मृतक ने कानों में ईयर फोन लगाया हुआ था जिसके कारण उसे ट्रेन आने के आने सुनाई नहीं दे सकी मिली जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी शराफत अली का 16 वर्ष पुत्र मूसा अली खान सिंभावली स्थित आर एस के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहा था। रोजमर्रा की भांति शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे मूसा अली खान घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव के निकट रेलवे लाइन के फाटक नंबर 62 सी पर पहुंचा तो तभी अचानक वहां से गुजरी सप्त क्रांति ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही उसके स्वजन में कोहराम मच गया। अस्पताल में स्वजन सहित गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, लेकिन मृतक के स्वजन ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए मृतक के शव को अपने साथ ले गए। जबकि बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने कानों में ईयर फोन लगाया हुआ था, जिसके कारण उसको ट्रेन आने की आहट नहीं हो सकी और उसकी चपेट में आने के बाद उसकी मौत ही गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि मृतक के स्वजन ने किसी भी प्रकार के पुलिस कार्रवाई करने से इंकार करते हुए शव को ले गए हैं। इस संबंध में कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।