जल संरक्षण अभियान चलाकर किया जागरूक

उदय भूमि
पिलखुवा। युवा जल संरक्षण समिति द्वारा आयोजित जल संरक्षण अभियान में पर्यावरण प्रहरी अमित कुमार ने पानी की बर्बादी करने वाले परिवारों को चिन्हित कर उन्हें जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ लोगों को जल का महत्व समझाते हुए पानी की बर्बादी रोकने के लिए अनुरोध किया। सचिन तोमर ने कहा भविष्य के खतरे को देखते हुए जल की कीमत को समझा जाए। गोरक्ष गिरी ने जल संरक्षण के लिए जल जागरुकता संदेश दिए। जल संरक्षण अभियान में मधुसूदन सिंह सुमित कुमार हर्ष सुमित दुबे अंकुर शिवा मुकुल शर्मा गौरव सोनू सुधांशु राणा विवेक शर्मा स्वर्ग देव दीपक कुमार प्रिंस गोस्वामी रोहित और तुषार ने सक्रिय सहयोग किया।