छात्र वर्ग और शिक्षकों समेत रेलवे कर्मियों में वितरण किया गया
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़ुक्तेश्वर।
डासना जेल में कैदियों द्वारा तैयार किए गए मास्क आने पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें छात्र वर्ग और शिक्षकों समेत रेलवे कर्मियों में वितरण किया गया। वैश्विक महामारी का रूप लेने वाले कोरोना संक्रमण काल में हर किसी ने अपने स्तर से प्रयास किए हैं, जिनमें डासना जेल में निरुद्ध कैदियों ने भी अपना सहयोग देकर कोरोना के बचाव को मास्क तैयार किए हैं। जेल प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को गढ़ के देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में सैकड़ों मास्क भेजे गए, जिन्हें स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने छात्र-छात्रा और शिक्षकों समेत रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों में वितरित किया। प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने जेल प्रशासन का आभार जताते हुए छात्र-छात्रा एवं अध्यापकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों में कोई भी ढिलाई अथवा लापरवाही न बरतने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदियों द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम को तैयार किए गए मास्क से साबित होता है कि उन्हें भी यह गंभीर बीमारी फैलने के बाद उसकी रोकथाम को लेकर कितनी चिंता सता रही है। युधिष्ठिर यादव, योगेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर गौड़, कुलदीप सिंह, अब्दुल रऊफ, अशोक चौधरी, ओमवीर, आचार्य रामकुमार, फुरकान अली समेत अधिकांश अध्यापक मौजूद रहे।
















