उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
प्रेस क्लब, मोदीनगर से जुड़े पत्रकारों ने हाथरस में पत्रकारों के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये के विरोध में महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन व प्रेस क्लब के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने प्रेस क्लब के लिए शीघ्र ही भूमि आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया है। बुधवार को प्रेस क्लब, मोदीनगर के अध्यक्ष अरूण वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सौम्या पाण्डेय को सौंपते हुए हाथरस में पीडि़त बिटिया के परिजनों से जानकारी लेने जा रही (इलैक्ट्रोनिक चैनल) की दो महिला संवाददाता व उनके छायाकार के साथ गत दिनों पूर्व जिस तरह से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अमानवीयता का व्यवहार कर उन्हें पीडि़त परिवार से मिलने नहीं दिया गया और देश के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का काम किया। उसकी घोर निंदा की ओर ऐसी घटना की पुर्नावृति पर रोक लगाये जाने की मांग की है।
इस दौरान अरूण वर्मा ने एक मांग पत्र एसडीएम सौम्या पाण्डेय को सौपते हुए मांग की है कि शहर के विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े संवाददाता पिछले कई वर्षों से यंहा के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन से प्रेस क्लब की स्थापना की मांग करते चले आ रहे है, लेकिन उचित समाधान नहीं हो पा रहा है। पत्रकारों द्वारा समाचार संकलन के उपरान्त बैठकर समाचार लिखने व कार्यालय आदि की व्यवस्था न होने के कारण यह मांग निरंतर हो रही है। इस संबन्ध में सौम्या पाण्डेय ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि शीघ्र ही प्रेस क्लब के लिए भूमि का आवंटन करायें जाने की औपचारिकता पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों में राकेश शर्मा, अनिल वशिष्ठ, मनोज नेहरा, चन्द्रशेखर त्यागी, विकास, योगेश, आकाश चैधरी, अनवर खान, आकाश शर्मा उर्फ गोल्डी, दीपक त्यागी, नीरज गुप्ता, शिवदेव, संदीप चैहान, सोमेश शर्मा, संजय मुद्गल, राशू मलिक, बिजेन्द्र भारती, गुड्डू पंडित, वंदना जोशी आदि मौजूद रहें।
















