आग लगने से आस पास के घरों में रहने वाले लोग हुए परेशान
सूचना पर पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
सिंभावली के गांव बक्सर स्थित डंपिंग ग्राउंड में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने पर धुएं का गुबार छाने से ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई। जिसके चलते ग्राम विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। ग्राम विकास अधिकारी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित डंपिंग ग्राउंड में बृहस्पतिवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे चौतरफा धुआं का गुबार छा गया। आस पास के लोग धुएं का गुबार छाया देख उनके होश उड़ गए, जबकि दुकानों समेत अपने प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे व्यापारियों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। डंपिंग ग्राउंड में आग लगने पर धुएं का गुबार छाने से एलर्जी और सांस के रोगियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करते हुए खुली हवा में सांस तक लेना चुनौती के सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे ग्राम सचिव जितेंद्र सिंह ने राहगीरों के सहयोग से आग पर पानी डालकर बुझाया गया। ग्रामीणों का आरोप है की आए दिन डंपिंग ग्राउंड में आग लगाने के लिए शरारती तत्वों की करतूत है, जिससे ग्रामीणों के साथ ही दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र पाल ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध डंपिंग ग्राउंड में आग लगाने का उल्लेख करते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है।
















