धौलाना। ओज के सशक्त हस्ताक्षर एवं साठा चौरासी की नवोदित युवा प्रतिभाओं में अपनी वाणी का लोहा मनवा कर दिलों पर छाप छोडऩे वाले कवियों में शुमार धौलाना के गांव दौलतपुर ढीकरी निवासी मोहित शौर्य ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। काव्य के क्षेत्र में अपनी ओजस्वी वाणी से महापुरुषों की शौर्यपूर्ण गाथा को मंचों पर सुनाने वाले धौलाना के मोहित शौर्य को बुलंदशहर जनपद में साहित्य संस्था शुभम ने संस्था के उनतीसवें स्थापना दिवस और हिंदी सप्ताह के मौके पर कवि मोहित शौर्य और उनकी पत्नी प्राची शौर्य को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 29 वर्षों से साहित्यकारों को सम्मानित करती आ रही है। इस मौके पर समारोह के अध्यक्ष देवेंद्र प्रशाद गुप्ता (न्यायाधीश, उच्च न्यायालय ,इलाहाबाद) और संस्था के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रेस क्लब धौलाना व क्षेत्र वासियों ने काव्य प्रेमी दंपति को बधाई दी।
पितरों को तर्पण के लिए श्रृद्धांलुओं ने लगाई डुबकी
गढ़मुक्तेश्वर। पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर बृजघाट गंगा पर रात्रि से ही हापुड़ गाजियाबाद दिल्ली मेरठ मुरादाबाद अमरोहा सहित अनेक स्थानों से गंगा स्नान कर पितरों को तर्पण करने के लिए आने वालों की संख्या बढ़ती रही। सुबह तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा के किनारे पहुंच गए। जिस कारण सोशल डिस्टेंस की धज्जियां भी उड़ती नजर आई श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों के साथ अपने पितरों की शांति के लिए यज्ञ हवन करवाएं तथा दान दिया। तथा गंगा में स्नान कर पितरों कि आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
















