– 12 किलो पॉलीथिन जब्त 11 हजार 500 रूपए जुमार्ना वसूला
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के खिलाफ गाजियाबाद नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर प्रवर्तन प्रभारी कर्नल दीपक सरन के नेतृत्व में नगर निगम के दस्ते ने बुधवार को कविनगर जोन में विशेष अभियान चलाया। कविनगर जोन में प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर पूर्व में भी अभियान चलाया गया था उस समय दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। बुधवार की कार्रवाई में जुर्माना वसूला गया। पॉलीथिन का उपयोग कर रह रेहड़़ी-पटरी एवं दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 12 किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए 11 हजार 500 रूपए जुमार्ना वसूला गया। प्रवर्तन प्रभारी दीपक सरन ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त अभियान को आने वाले दिनों में और सख्ती के साथ चलाया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की अपील की। म्युनिसिपल कमिश्नर ने आम लोगों से भी आग्रह किया कि लोग मार्केट में कपड़े का थैला लेकर जाएं। पॉलीथिन प्रकृति और जीवन का दुश्मन है। हम सभी को मिलकर इससे निपटना होगा।
















