निकिता की अस्थि ब्रजघाट गंगा में विसर्जित हुईं

हरियाणा के बल्लभगढ़ में सोमवार को हत्या हुई थी

मुस्लिम समुदाय के युवक ने घटना को अंजाम दिया था

उदय भूमि ब्यूरो, गढ़ुक्तेश्वर।
धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतारी गई निकिता की अस्थियों को उसके स्वजन ने गमगीन माहौल के बीत ब्रजघाट में विसर्जित किया।
हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर में सोमवार छात्रा निकिता की कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मेवात निवासी तौसीफ अली समेत उसके साथी रिहान को गिरफ्तार किया हुआ, जिन पर आरोप है कि उक्त दोनों युवक निकिता को लव जिहाद के झांसे में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाते आ रहे थे। परंतु ऐसा करने से स्पष्ट इंकार होने पर उन्होंने निकिता की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज के बाहर से होकर निकल रही थी। निकिता मूलरूप से हापुड़ क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर की रहने वाली थी, जो परिवार के साथ बल्लभगढ़ में रहती थी। निकिता की अस्थियां लेकर उसका भाई नवीन बुधवार को स्वजन और सगे संबंधियों के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचा, जहां वैदिक रीति रिवाज के बीच अस्थियों को गंगा की जलधारा में विसर्जित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे, जिनकी एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी सतपाल सिंह द्वारा निगरानी की गई।