कर-करेत्तर एवं मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली के निर्देश

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देशन में कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव द्वारा जनपदीय अधिकारियों के साथ गत माह की कर-करेत्तर एवं मासिक समीक्षा बैठक की। तथा अधिकारियों को राजस्व वसूली के लिए कड़े निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने वाणिज्य कर अधिकारी को 20 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 18.62 करोड़ राजस्व प्राप्ति पर लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जनपदीय अधिकारियों को बताया कि कर-करेत्तर की बैठक प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जायेगी। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि 7/16 की रिपोर्ट लगाकर बैनामे करवाये जिससे राजस्व में बढ़ोतरी आ सकें। अपर जिलाधिकारी ने ए0आई0जी0 स्टाम्प से कहा कि शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रयास किया जाये। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि 4 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 263 लाख राजस्व की प्राप्ति पर प्रवर्तन कार्यो में तेजी लाकर व वाहनो का पंजीकरण कराकर राजस्व में बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा इस माह मासिक लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया हैं। अपर जिलाधिकारी ने बैक लॉग पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायो को भी मासिक लक्ष्य पूर्ण करने हेतु कहा कि समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत प्रात: 8 बजे से क्षेत्रो में पहुंचकर समूचित साफ-सफाई व कूड़ा निस्तारण एवं शौचालयो का प्रयोग करने हेतु आमजन को जागरूक करे और अपशिष्ठ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे। विशेष तौर पर अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा से कहा कि चेयरमैन से ताल-मेल बैठाकर कार्य करें। अवैध कब्जा हटवाने का विशेष कार्य किया जाये। उन्होंने आबकारी अधिकारी, एक्सन विद्युत, वाणिज्य कर को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी ने अवैध खनन को लेकर समस्त उपजिलाधिकारियो को विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी ने बाट-माप व अभिहित अधिकारी से कहा कि दुकानों का निरीक्षण करने के उपरान्त कमियां पाये जाने पर नोटिस जारी करे और नोटिस का सही उत्तर न मिलने पर दुकानो का लाईसेंस व निलम्बन तथा निरस्त करने की कार्यवाही की जाये। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि आपूर्ति निरीक्षको द्वारा कितनी दुकानो पर कार्यवाही की गयी है इसकी जानकारी स्वयं लेते हुये मुझे भी प्रस्तुत करें। अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बडी आर0सी0 जारी कर तहसीलवार सूची जारी करें और राजस्व वसूली पर फोकस करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पैराली जलाने की घटना व कूड़ा जलाने को लेकर सतर्क रहे। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।