कोरोना संक्रमितों की सख्यां में फिर हुई बढोत्तरी

एल-2 अस्पतालों में अतिरिक्त बेड बढाने के डीएम ने दिए निर्देश

पोस्ट फेस्टिवल स्ट्रेटजी लागू करने का लिया डीएम ने लिया निर्णय

गाजियाबाद। वायु प्रदूषण फैलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर चौकन्ना हो गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते आसार को दृष्टिगत रखते हुए गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने समीक्षा बैठक करते हुए पोस्ट फेस्टिवल स्ट्रेटजी को लागू करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने बताया कि आगामी दिनों में कोरोना संक्रमण के बढऩे के आसार के चलते कोविड एल-2 और एल-3 अस्पतालों में अतिरिक्त बेड़ की आवश्यकता है, इसलिए जिले के सभी कोविड प्राइवेट अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्र्देश दिए। इसकी जानकारी सीएमओ को दी जाए। संक्रमण बढऩे पर कोविड अस्पताल मेंं भर्ती होने वाले मरीजों को लेकर कौन आया। इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है। पॉजिटिव मरीज के साथ अस्पताल में आने वाले को उनके कॉन्टैक्ट में शामिल करने का निर्णय लिया गया। वाहन से आने पर वाहन का नंबर,ड्राइवर का नाम,मोबाइल नंबर,किन-किन के कॉन्टैक्ट में आया उसकी पूरी जानकारी अस्पताल में भर्ती होने के दौरान प्रारूप पर देनी अनिवार्य होगी। तत्काल अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनको एंटीजन,आरटीपीसआर टेस्ट कराने के लिए कहा जाएगा। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और कंट्रोल रूम को देनी होगी। कंट्रोल रूम में सूचना आने के बाद टेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा सिटी स्कैन कराने के लिए लोगों के नाम, पता,मोबाइल नंबर की जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल अपने-अपने यहां पर आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजोंं की किसी भी कारण प्रतीक्षा न कराएं। तत्काल उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया जाए। इसके बाद ही स्थानांतरण की कार्रवाई की जाए। वहीं,प्राइवेट अस्पताल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कोरोना अस्पताल अपने यहां पर एक फीडबैक रजिस्टर जरूर रखे। इसमें सबसे अच्छा कार्य को उसमें अंकित कर उसका डॉक्यूमेंशन जरूर कराएं। इसके साथ ही मरीजों के ईलाज के लिए अस्पताल अपनी वेबसाईट और मुख्य द्वार के पास बोर्ड पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। ताकि पता चल सके। इस दौरान सीडीओ अस्मिता लाल, एडीएम प्रशासन संतोष कुमार वैश्य,एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह,सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता आदि अधिकारियों के अलावा प्राइवेट कोविड अस्पताल के प्रबंधकों और आईएमए के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।