उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा अपनी कार्यकुशलता के फल स्वरुप उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईजीआरएस में माह सितम्बर 2020 में पूरे प्रदेश में समस्याओं के निस्तारण करने में शत-प्रतिशत अंक हासिल किये, जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण शिकायती पोर्टल हैं। जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पूरक कार्य करने हेतु निर्देशित भी किया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसी कार्य कुशलता के साथ सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही करने के लिए इंगित किया है, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हापुड़ की जनता को निरंतर रूप से समयबद्धता के साथ लाभ प्राप्त होता रहे। विदित हो कि इससे पूर्व ई डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम में भी जनपद हापुड़ में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। जबकि बिजनौर 75 नंबर पर रहा।
















