अधिवक्ता बार एसोसिएशन का पद ग्रहण समारोह का आयोजन

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। अधिवक्ता बार एसोसिएशन का पद ग्रहण समारोह रविवार को तहसील परिसर में आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष व महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपद दिलाई गई।
बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रतीक सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए जगवीर सिंह, महासचिव के लिए धीरज कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सुधीर वशिष्ठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष-पवनवीर सिंह तेवतिया, कोषाध्यक्ष-देवेश कुमार भारद्वाज, सहसचिव-जयकिशन फतेहवार, सांस्कृतिक सचिव-सुधा रानी,ऑडिटर-संदीप कुमार व मीडिया प्रभारी-राजकुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपद दिलाई । इसके अलावा कार्रकारिणी सदस्यों में विनोद कुमार तेवतिया, रामकुमार कलकल, चौ. अमरदीप नेहरा, चौ.रविंद्र कुमार,उत्तम कुमार त्यागी, चौधरी विक्रांत, हरेंद्र कुमार, अशोक कुमार व अमित नेहरा व परामर्स समिति के लिए उन्मेश शर्मा, विशाल शर्मा, धर्मप्रकाश, भूनेश्वर प्रसाद भार्दवाज, अजीत कुमार, अजय शर्मा,संजीव शर्मा अमित नेहरा, संजीव शर्मा को शपद दिलाई गई।