अंजुल अग्रवाल का परमार्थ समिति ने किया अभिनन्दन

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के अंजुल अग्रवाल को भारतीय शूटिंग बॉल महासंघ का अगले चार साल के लिए निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर परमार्थ समिति ने सम्मन्नित कर बधाई दी। बुधवार को कविनगर एफ ब्लाक स्थित उनके अंजुल अग्रवाल के निवास पर परमार्थ समिति द्वारा अंजुल अग्रवाल का अभिनन्दन किया गया। परमार्थ समिति के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल, बीके शर्मा हनुमान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र हितकारी, नीरज गर्ग, हरीश मोहन गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग (खादीवाले), संजीव गुप्ता (समरकूल), वीरेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त रूप से पुष्पों की माला पहनाकर एवं शॉल भेंटकर सम्मन्नित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल का भी परमार्थ समिति ने शाल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। गाजियाबाद के फॉर्च्यून होटल में चुनाव सम्पन्न हुआ। महासचिव के पद पर रविन्द्र तोमर चुने गये। चुनाव अधिकारी के रूप में जस्टिस रिटायर आरए सिंह व उच्च न्यायालय दिल्ली के पर्यवेक्षक जस्टिस रिटायन एनके मोदी व एशियन शूटिंग बाल फेडरेशन के आब्जर्वर चौधरी धर्मपाल सिंह थे। तीनों चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव निष्पक्ष रूप से किया गया।