सांप्रदायिक सौहार्द और अमनचैन की मजबूती का संकल्प दिलाया
अनर्गल अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाडऩे का प्रयास करने वालों को चेताया
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़ुक्तेश्वर।
त्योहारों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक में पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द और अमनचैन की मजबूती का संकल्प दिलाया। अनर्गल अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाडऩे का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। आगामी त्योहारों के दौरान अमनचैन बनाए रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ चौकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार चौकी बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार ने ली बैठक थाना प्रभारी नीरज कुमार ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों समेत व्यापारियों को संकल्प दिलाया कि अमनचैन और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है, जिसकी रोकथाम और बदमाशों की धरपकड़ सुनिश्चित कराने को दुकानों के बाहर एवं मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही बाजारों की रखवाली को चौकीदार भी तैनात किए जाएं। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने अनर्गल अफवाह उड़ाने और माहौल बिगाडऩे का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। व्यापारी नेता लाला सुभाष अग्रवाल, महेश आर्य, टिल्लू चौहान, डॉ.अनुज कौशिक, हिमांशु गर्ग, मनोज कश्यप, सनी चौहान, मुन्ना चौहान, नीरज, शिवदत्त जाटव, लोकेश, विक्रम ठेकेदार, डॉ. मनोज, पंकज, भारत हलवाई, पप्पू मोदी, छोटू, नीरज, नरेश, सचिन, हिमांशु गर्ग, दयाचंद, धर्मवीर मिस्त्री, शाहिद, टिल्लू चौहान, हरपाल, गौरी हलवाई समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
















