भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन

-भाजपा में हुआ गरीबों वंचितो व पिछड़ो का विकास: नरेन्द्र कश्यप

अयोध्या। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया। शुक्रवार को अवध विश्वविद्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में फल वितरण किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों के साथ केक काटकर बधाई दी। इस अवसर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए हर जरुरतमंद की यथासम्भव मद्द करने का संकल्प लिया।
पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की प्राथमिकताओं में गरीबों वंचितो व पिछड़ो का विकास है। सरकारी योजनाएं गरीबों के उत्थान के प्रति समर्पित है। प्रत्येक पात्र के घर में रसोई गैस व शौचालय उपलब्धता ने गरीबो के मन में आत्मविश्वास का संचार किया है। गरीब अब बारिश के मौसम का आनंद लेते है। क्योंकि सरकार ने उनके लिए पक्के मकान की व्यवस्था की। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क इलाज मिल रहा है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया के लिए पथ प्रदर्शक बन रहा है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम को वैश्विक स्तर पर समर्थन मिला। आज विश्व की बड़ी शक्तियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए आतुर रहती है। कोविड काल के दौरान भी सरकार ने लोगो के मनोबल को गिरने नहीं दिया। इस विपरीत परिस्थिति के बाद भी भारत आज आत्मनिर्भर बनने की राह पर निकल पड़ा है।