उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर आज पुलिस ने अतिक्रमण को हटाया। पुलिस ने एआरटीओ ऑफिस के बाहर लगे दलालों की कुर्सी मेंज, कार्यालय के बाहर लोगो की खड़ी कार बाइक को हटवा दिया गया। पुलिस ने काररवाई के दौरान वन्हा अवैध रूप से लगे होर्डिंग बोर्ड को भी हटवा दिया। कार्यालय के बाहर इस सड़क पर काफी समय से अवैध अतिक्रमण फैला हुआ था। लोगों व वाहनों को यंहा से निकालना मुश्किल था। जिसकी काफी शिकायतें भी थी। जिसको लेकर एस पी संजीव सुमन जी के निर्देशन में जनहित को देखकर यह कार्रवाई की गई।
दर्शक बोले चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात:
जब पुलिस टीम इस अवैध अतिक्रमण को हटवा रही थी। तो लोग कह रहे थे कल फिर अतिक्रमण करने वाले दलाल यही बैठे मिलेंगे और इन्हीं की वजह से जाम लगता है। यह तो चार दिन की चांदनी है। फिर वही अंधेरी रात आयेगी। क्योंकि ए आर टी ओ ऑफिस में बिना दलाल काम कराना टेढ़ी खीर है। यान्हा स्टाफ सीधे आने वाली से सीधे बात नंही करता। जिससे दलालों का सहारा लेना पड़ेगा और यह यही जमे मिलेंगे।
















