दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का था इंतजार
उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
कोरोना वायरस की महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन के बाद चरणबद्ध तरीके से बंद सेवाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोविड-19 के गाइडलाइंस के अनुसार मल्टीप्लेक्स मनोरंजन बार स्विमिंग पूल फिर से खुल जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर से स्कूलों को भी खोला जाएगा। सभी सिनेमा हॉल मल्टीप्लेक्स को उचित फिजिकल डिस्टेंस और 50 प्रतिशत सीटिंग क्षमता के साथ कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूर्णतया पालन करते हुए। मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल को भी खोले जाने की तैयारी है। पिलखुआ नगर मे भी विभोर चित्रलोक तथा एन वाई मल्टीप्लेक्स को खोलने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। एन वाई मल्टीप्लेक्स के स्वामी विभोर मित्तल ने उदय भूमि को जानकारी में बताया की बहुत जल्दी ही मल्टीप्लेक्स को कोविड-19 गाइडलाइंस के अनुरूप शुरू कर दिया जाएगा। उनके मल्टीप्लेक्स में 211 सीटों में से 105 सीटों पर बैठने की व्यवस्था होगी। मल्टीप्लेक्स की दूसरी लॉबी में 80 सीटों में से 40 सीटों पर दर्शकों को बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कोविड-19 के पालन के संदर्भ में थूकने पर पूर्ण प्रतिबंध, आरोग्य सेतु एप का इंस्टालेशन, जरूरी फेस कवर मास्क लगाना, तथा फिजिकल डिस्टेंस बनाना, नियमित अंतराल पर सैनिटाइजेशन कराए जाने सहित अन्य तैयारी प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने पहले एन वाई मल्टीप्लेक्स को दो दिन में शुरुआत करने के संकेत दिए तत्पश्चात विभोर चित्रलोक को शुरुआत करने के बारे में बताया।















