विभिन्न संगठनों का आंदोलनकारियों को समर्थन जारी
उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। अभिभावक संघ मोदीनगर के बैनर तले बढ़ी हुई फीस वापस लेने सहित दर्जन भर मांगो को लेकर अभिभावकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। इधर विभिन्न संगठनों का आंदोलनकारियों को समर्थन निरंतर जारी है।
आज रविवार को धरने पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी, अधिवक्ता बार एसोसिएशन मोदीनगर के महासचिव धीरज कौशिक व माता रमाबाई बुद्ध सेवा संस्थान ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। इसके अलावा दौसा बंजरपुर के प्रधान सुनील पायल भी अपने साथियों के साथ आज धरने पर समर्थन दिया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रदीप शर्मा ने बताया कि शासन, प्रशासन और स्कूल प्रबंधक अभी तक अभिभावकों की मांगो पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाबत जल्द ही मोदीनगर बंद का आह्वान किया जायेगा। कमलराज सभासद, राजकुमार गुप्ता,मनीष बंसल, राजन त्यागी, सचिन तेवतिया, पप्पन शर्मा, आदिल मलिक, मोंटी वर्मा, हरेंद्र गौतम, हरपाल सिंह, अमित नागर, ऋषि शर्मा, आशीष शर्मा, सुधीर वशिष्ठ, कमलेश चौ, सोनिया सिंह, ममता शर्मा, पूनम शर्मा, रूबी, सायरा, बबिता शर्मा, कविता जैन व कुसकुम आदि लोग उपस्थिति थे।
















