उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
लॉक डाउन के दौरान तीन माह की फीस माफ करने व बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग को लेकर डॉ. भीमरॉव अम्बेडकर की मूर्ति के सामने अभिभावकों का जारी धरना गुरुवार से अनिश्चिकॉलीन हड़ताल में तब्दील हो गया। अभिभावकों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि अभिभावक संघ मोदीनगर काफी समय से तीन माह की फीस माफी करने की मांग को लेकर आंदोलन करता आ रहा है। अपनी मांगों को लेकर अभिभावक दिल्ली मेरठ मार्ग पर डॉ. भीमरॉव अम्बेडकर की मूर्ति के सामने अनिश्चितकॉलीन धरने पर बैठे थे। बुधवार को तहसील परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावक, स्कूल एसोसिएशन व उपजिलाधिाकरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। दो घंटे से अधिक समय चली बैठक मेें कोई नतीजा नहीं निकला। मांग पूरी न होने से नाराज अभिभावक गुरुवार से अभिभावक भूख हड़ताल पर चले गए। गुरुवार को प्रदीप शर्मा ,प्रवीण शर्मा ,मनीष बंसल ,ममता शर्मा,रुबी कुरैशी व पूनम शर्मा भूख हड़ताल पर बैठै। अभिभावकों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी ,तब तक धरना व भूख हड़ताल जारी रहेंंगी। इस मौके पर विनोद गौतम, मनीषा त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
















