उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा। कोरोना का ग्राफ प्रतिदिन लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अभी इसमें कोई कमी नहीं आई है। हमें अपना और अपने करीबियों का बचाव स्वयं करना होगा। जिसके लिए मास्क को लगाना तथा एक दूसरे व्यक्ति के बीच 2 गज की दूरी बनाना अति आवश्यक है। इससे आप स्वयं भी बच सकते हैं। और अपने पास आने वाले सभी करीबियों को भी सुरक्षित बचा सकते हैं। यह विचार राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल के सांसद प्रतिनिधि राजू प्रधान ने अपने कोरोना जागरूकता अभियान के दौरान गांव लाखन भोवापुर, हिंडलपुर, मसौता, गालंद गांव में लोगों से कहें। राजू प्रधान ने कहा कि अब हमारे आसपासछिजारसी,जादोपुर,धौलाना ,भटियाना, सपनावत,सोलाना, गालंद, पिलखुवा के विभिन्न मोहल्लों सहित दौलतपुर डिकरी दहाना में भी फ़ैल चुका है। सरकार द्वारा लोगों को राहत के लिए अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। जिससे लोगों के काम धंधे पर कोई असर ना पड़े लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं कि लोग जागरूकता बंद कर दें। उन्होंने सभी लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा मास्क लगाने और 2 गज दूरी बनाने की अपील की उनके साथ रजत तोमर, सुधीर तोमर, अनिल तोमर, सुरेश तोमर ,मुकेश तोमर ,डॉक्टर यशपाल सिंह थे।
















