उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा व्यापार मंडल में बुधवार को युवा महामंत्री पर राहुल जाटव उर्फ मुलायम को मनोनीत किया गया। जिसकी घोषणा महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नागर, युवा प्रदेश संगठन मंत्री नवनीत गुप्ता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा, युवा महानगर अध्यक्ष उदय वीर लाडी, युवा चेयरमैन रंगा यादव ने संयुक्त रूप से की। 
इस दौरान सौरभ जयसवाल, गोलू यादव, सुनील चाचा, दुष्यंत गुप्ता, नीरज सिंह, मुकेश इंदौरा, दीपक कक्कड़, मुकेश प्रजापति, ऋषभ शर्मा, यश्वनी वोहरा, सागर शर्मा, कमल कक्कड़, अजय अरोड़ा, दिनेश अग्रवाल, रमनदीप जोली, राजेंद्र कुमार, मनीष ठाकुर, सुंदर सिंह, नितिन पांगै ने संयुक्त रूप से फूलों की माला पहनाकर बधाई दी।
















