उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर में मिहिरभोज प्रतिहार की जयंती पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन गोविन्द ठाकुर ने किया। बैठक मे मुख्य अतिथि अवनीश चौहान ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की राजा मिहिरभोज से इतिहास के सबसे महान राजाओ मे सुमार है। आज की पीढी़ उनके इतिहास से अनभिज्ञ है। हमें अपने इतिहास को अपने बच्चो को बताना चाहिए की हमारा इतिहास कितना गौरवशाली है। और युवाओं को नशे से और मांस मदिरा से दूर रहने का संदेश दिया। अवनीश चौहान ने युवाओ को गौसेवा मे आगे आकर भागीदारी करने के लिए कहा। बैठक मे मौजूद मोहित तोमर ने कहा की आज के युवाओ को सही मार्गदर्शन की जरूरत है समाज के युवाओ को जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर अवनीश चौहान द्वारा किये गये समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्यो के लिए महाराणा प्रताप जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया। और समाज की एकता पर बल दिया बैठक मे दीपक राणा, कपिल तौमर, मोहित ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, गोलू ठाकुर , आशिष राणा, भूपेन्द्र राणा, संजीव ठाकुर, निशान्त राघव रामअवतार राघव, राजपाल राणा, नगेन्द्र सिंह समेत बहुत से ग्रामवासी मौजूद रहे।
















